पांच बाइक सहित भारी मात्रा मे शराब जब्त, सभी तस्कर फरार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के जयनगर थाना पुलिस ने नेपाल निर्मित भारी मात्रा मे शराब के साथ पांच बाइक को किया जब्त। इस मामले को लेकर जयनगर डी एस पी विप्लव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है की, जयनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से शराब तस्कर बाइक पर शराब लेकर जयनगर होते हुए लक्ष्मीपुर गोबराही होकर जाने वाला है। उक्त सूचना को सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयनगर के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष जयनगर अमित कुमार द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन कर ग्राम लक्ष्मीपुर हरदेव सिंह के घर के सामने मुख्य सड़क पर शराब ले जाते हुए पांच बाइक के पिछे प्लास्टिक के बोरा में शराब लाते समय शराब तस्कर को पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन पाचों बाइक चालक अपना-अपना बाइक पर लदे बोरा को पटककर घनी आबादी रहने के कारण भाग निकलने में सफल रहा । तस्कर द्वारा प्रयोग किए जा रहे सभी बाइक पर पांच-पांच प्लास्टिक का बोरिया बांधा हुआ बरामद किया गया। उक्त बाइक पर लदे बोरियो से नेपाल निर्मित देशी एवं विदेशी शराब को जप्त किया गया है। इस संबंध में जयनगर थाना कांड सं0-109/25, धारा-274/275/375(5) बी०एन०एस० एवं 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है।
कुल बरामद शराब 20 बोरियों मे प्रत्येक बोरियों में पांच पांच कार्टुन और प्रत्येक कार्टुन में 30 बोतल जो कुल 3000 बोतल देशी एवं विदेशी शराब को जब्त किया गया। जिसमे 900 लीटर सौरभ सौफी नेपाल निर्मित 900 लीटर देशी शराब।
01 बोरि में ए०सी० ब्लैक नेपाली विदेशी शराब 24 बोतल, 375 एम ० एल० का 09 लीटर।
01 बोरि से किंगफिसर नेपाल निर्मित वियर 36 बोतल 500 एम० एल० का 18 लीटर।
01 बोरी में मैक डोल नं0- 01, नेपाल निर्मित विदेशी शराब 96 बोतल 180 एम ०एल ० का 17.280 लीटर।
01 बोरि से मैक डोल नं0- 01, नेपाल निर्मित विदेशी शराब 48 बोतल 375 एम ० एल० का 18 लीटर। 01 बोरि से मैक डोल नं0- 01, नेपाल निर्मित विदेशी शराब 48 बोतल 375 एम ० एल० का 18 लीटर।
कुल शराब की मात्रा देशी 900 लीटर।
नेपाल निर्मित विदेशी शराब 80.280 लीटर।
05 बाइक।
उक्त छापामारी दल में शामिल पुलिस निरीक्षक सह- थानाध्यक्ष, अमित कुमार (जयनगर थाना)।
पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार (जयनगर थाना)।
पुलिस अवर निरीक्षक शेषनाथ प्रसाद, (जयनगर थाना)।
पुलिस अवर निरीक्षक मिथलेश कुमार राही, (जयनगर थाना)।
पैंथर सिपाही राहुल कुमार, (जयनगर थाना)। पैंथर सिपाही कुमार समरेन्द्र (जयनगर थाना)।
पैंथर सिपाही अशोक मालाकार (जयनगर थाना)।
जयनगर थाना रिजर्व गार्ड के सिपाही के सहयोग से कार्रवाई करते हुए किया गया।

Join us on:

Leave a Comment