रिपोर्ट- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट!
फतुहा के अश्वनी हौंडा शोरूम का नए अवतार में रि-ओपनिंग। सर्विस के लिए नए तकनीक से लैस शोरूम का हुआ उद्घाटन
फतुहा के गोविन्दपुर स्थित अश्वनी हौंडा शोरूम का नए अवतार में उद्घाटन सोमवार को संपन्न हुआ। नई तकनीक और सुविधाओं से लैस यह शोरूम 2014 से ही अपनी सेवाएं देता आ रहा है लेकिन आज कई वर्षो के बाद इस शोरूम का नए अवतार तथा नए रूप-रंग में उद्घाटन किया गया। कंपनी के गणमान्य ने इस शोरूम का उद्घाटन फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। शोरूम के साथ ही नई सुविधाओं से लैस वर्कस्पेस और पार्ट्स रिपेयरिंग का भी कंपनी के अधिकारियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस शोरूम के संस्थापक जय भगवान ने बताया कि पहले इस शोरूम में जगह कम था, जिसे बढ़ाया गया है, वही रिपेयरिंग के लिए भी खासा व्यवस्था की गई है। ग्राहकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। वही इस मौके पर हौंडा शोरूम के वरीय अधिकारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




