ग्रामीण एसपी के निर्देश पर पुलिस का अपराधियों पर जोरदार शिकंजा, एक साथ 231 गिरफ्तारी से मचा हड़कंप!

SHARE:

:-  अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

(पटना): पटना के एसएसपी द्वारा दि0-27.03.2025 से दि0-29.03.2025 तक विभिन्न कांडों में वांछित / फरार अपराधकर्मी / अभियुक्त तथा वारंटि यों की गिरफ्तारी हेतु पटना जिला के ग्रामीण क्षेत्र में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया।इस अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना विक्रम सिहाग एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा किया गया।समकालीन अभियान के दौरान की गई कार्रवाई में पुलिस ने हत्या कांड में 02,डकैती कांड में 02,लूट कांड में 01,हत्या का प्रयास कांड में 54,गंभीर दंगा कांड में 04,वारंट का निष्पादन 107,कुर्की का निष्पादन 03,अन्य कांड में गिरफ्तारी 168,माननीय न्यायालय में 08 अभियुक्तों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया। इस तरह पुलिस को कुल 231 को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
वही ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि ईद को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई। शांतिपूर्ण ईद संपन्न होने पर उन्होंने खुशी जाहिर की।उन्होंने कहा कि रामनवमी,चैती छठ को लेकर पुलिस पुरी तरह से अलर्ट मूड में है। सभी पूजा समितियों से उन्होंने जुलुश में डीजे नहीं बजाने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Join us on:

Leave a Comment