पुलिस पर हमला मामले में बरियारपुर थाना ने 5 महिला समेत दस लोगो को किया गिरफ्तार।

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-पुलिस पर हमले करने के मामले में बरियारपुर थाना पुलिस ने दस लोगो को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार में पांच महिला शामिल। इस घटना में चार पुलिसकर्मी हुए थे घायल।

मुंगेर :दरअसल मामल है की शनिवार की देर शाम बरियारपुर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त देवराज उर्फ़ देवू को गिरफ्तार करने के लिए सोतीपुर परिया गांव गई थी जंहा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने ले आयी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरोध में परिजन और ग्रामीण ने बरियारपुर खड़गपुर एनएच 333 को जाम कर दिया था वही जब पुलिस ने सड़क जाम हटाने के लिए गई थी परिजनों व ग्रामीणों ने मिलकर पुलिस पर पथराव कर दिया और गिरफतर अभियुक्त को छोड़ने के लिए कहा। इस घटना में चार पुलिस को गंभीर चोटे लगी से जिसमे दो महिला कॉस्टेबल और दो पुरुष कॉन्स्टेबल शामिल है।

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद एसडीपीओ ने बताया की पुलिस पर हुए पथराव किये जाने के मामले में बरियारपुर थाना पुलिस ने दस लोगो को गिरफ्तार किया है जिसमे पांच महिला शामिल है। उन्होंने कहा इस मामले में बरियारपुर थानध्यक्ष न बीरभद्र सिंह ने 25 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है जिसमे फरार अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त देव राज उर्फ़ देबू को भी जेल भेजा जा रहा है उस पर बरियारपुर और जमालपुर थाने में कई मामले दर्ज है। उन्होंने कहा की देवराज उर्फ़ देबू आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है।

बाइट : अभिषेक आनंद एसडीपीओ सदर मुंगेर

Join us on:

Leave a Comment