रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल के फुलपरास थाना द्वारा शराब कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में यानी कि 5141.160 लीटर विदेशी शराब, एक 18 चक्का ट्रक, एक मोबाइल और अन्य गाड़ियों के दस्तावेज जब्त किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रक को रोका और तलाशी के दौरान शराब बरामद की।
फुलपरास थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में शराब माफियाओं की संलिप्तता की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पुलिस ने कहा है कि जल्द ही इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध शराब के बारे में किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें, ताकि इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।




