मुंगेर- पुराने विवाद में एक युवक को मारी गोली, गंभीर स्थिति में ईलाजरत!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

मुंगेर: शुक्रवार की देर शाम कासिम बाजार थाना क्षेत्र के जेआरएस कॉलेज के पास बाइक से जा रहे एक युवक पियूष कुमार पुराने विवाद में पड़ोसी युवक ने गोली मार दी । जिसे परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्तप्तला भरती कराया। युवक को पेट में गोली लगी है।घायल युवक ने बताया वह बाइक से अपने नानी गांव बांक जा रहा था, तभी जे आर एस कॉलेज के पास सन्नी कुमार ,अमित कुमार और सुमित कुमार ने पकड़कर गोली मार दी ।उन्होंने बताया की चार माह से कृषि गोदाम को लेकर सन्नी कुमार से विवाद से चल रहा है।

घायल युवक का चाचा भैया राजा राम ने बताया की आज दोपहर में मेरे भतीजे पियूष को अमित और सुमित ने धमकी दिया की कल से बजाज समिति में सफियास्राय बाजार समिति सीएमआर गोदाम में काम करने नही आओगे ।आओगे तो मार देंगे।वही शाम हम और भतीजा बाइक से बांक जा रहे थे तभी सन्नी कुमार ने मेरे भतीजे को गोली मार दी। उन्होंने बताया की अमित और सुमित माफिया है और एक गैंग चलता है।

वही मुफस्सिल थानाध्यक्ष रूबी कांत कच्छप ने बताया की पुराने विवाद को लेकर युवक को गोली लगी है। घायल पियूष कुछ माह पूर्व सन्नी कुमार की मां को गोली मारी थी। इसी को लेकर दोनो के बीच विवाद चल रहा था और परिजनों के अनुसार सन्नी ने पियूष को गोली मारी है।उन्होंने बताया की परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन पर प्रथामिकी दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

रूबी कांत कच्छप SHO मुफस्सिल

Join us on:

Leave a Comment