रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम समुदाय का आक्रोश…… जुम्मे की नमाज के बाद मुजफ्फरपुर में काला बिल्ला लगाकर मुस्लिम ने प्रदर्शन किया……. बिहार में जदयू और लोजपा रामविलास के आयोजित इफ्तार पार्टी का मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बहिष्कार किया था….. बिहार के मुजफ्फरपुर में अलविदा जुमा को नमाज के बाद मुस्लिम संगठनों ने काला बिल्ला लगाकर वक्फ बिल का विरोध किया….. मुस्लिम संगठन का कहना था कि वक्फ बिल मुसलमानों के खिलाफ है…… सरकार वक्फ बिल के सहारे मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान और मस्जिद पर कब्जा करना चाहता है……. मौलाना एहतेशामुल हक ने कहा मुस्लिम कौम वक्फ बिल को लेकर सरकार से नाराज हैं…… हमलोग खामोशी के साथ काला बिल्ला लगाकर सरकार का खिलाफ कर रहे है जिससे सरकार को पता चले कि जो वक्फ बिल ला रहे हैं उससे हम खुश नहीं हैं……. उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि सरकार यह बताए कि यह बिल मुसलमानों के लिए कितना फायदेमंद है….. अगर फायदेमंद है तो मुस्लिम कौम बिल से नाराज क्यों है……
बाइट-एहतेशामुल हक,मौलाना
बाइट-जफर आजम,समाजसेवी




