एएनएम का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण परिवार नियोजन कार्यशाला का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ्स (एएनएम) का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण परिवार नियोजन कार्यशाला का आयोजन नंदिनी कम्युनिटी हॉल में किया गया | इस उन्मुखीकरण कार्यशाला में 28 ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ्स (एएनएम) ने सक्रिय रूप से भाग लिया। रवि रंजन जी, पीरामल फाउंडेशन, नीरज जी पी इस आई एवं मास्टर ट्रेनर डॉक्टर प्रभात अखौरी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मखदुमपुर के द्वारा संयुक्त रूप से उन्मुखीकरण कार्यशाला को सम्पन्न किया | परिवार नियोजन से जुड़े स्थायी एवं अस्थायी साधनो (पुरुष नसबंदी, महिला नलबंदी, कॉपर टी (आई यु सी डी), अन्तरा, छाया, मालाएन एवं आपातकालीन गर्भ निरोधक गोली के उपर विस्तृत चर्चा किया गया |
सभी एएनएम को प्रत्येक माह के 21 तारीख को परिवार नियोजन दिवस मनाने, ग्रामीण स्वस्थ्य स्वछता समिति का मासिक बैठक करने एवं साँस बहु सम्मेलन करने को बताया गया | जहाँ जहाँ जगह उपलब्ध है एवं प्रशिक्षित ए एन एम है वहां कॉपर टी लगाने शुरू करे | स्वास्थ्य उपकेंद्र पर परिवार नियोजन से जुड़े स्थायी एवं अस्थायी साधनो का प्रचुर मात्रा में स्टॉक रखे एवं योग्य दम्पति को दे तथा ग्रामीण स्वस्थ्य स्वच्छता दिवस (भी एच एस एन डी ) के दिन भी सभी प्रकार के परिवार नियोजन के साधन के ऊपर लाभार्थियों को परामर्श दे |
उन्मुखीकरण का उद्देश्य सी एच ओ की क्षमता को परिवार नियोजन से जुड़े स्थायी एवं अस्थायी साधनो को बढ़ावा देने में मजबूत करना था। जिला सामुदायिक उत्प्रेरक धीरज जी के द्वारा धन्यबाद ज्ञापन के साथ उन्मुखीकरण कार्यशाला का समापन किया गया |

Join us on:

Leave a Comment