रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना। अन्तर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रवि चाणक्य के सहमति और अनुशंसा पर अन्तर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वामी स्वदेशानन्द जी महाराज ( सूरज ब्रह्मे) ने राजकिशोर सिंह को बिहार प्रदेश अन्तर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच का प्रांतीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र में संगठन को मजबूत करने, विस्तार करने और प्रचार- प्रसार करने की जिम्मेदारी इन्हें दी गई है।
श्री राजकिशोर सिंह के अन्तर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के बिहार प्रदेश प्रवक्ता बनने पर सनातन संगठन से जुड़े श्यामानंद जी महाराज,अनमोल कुमार, भोला प्रसाद, अवधेश कुमार शर्मा, राजन मिश्रा, संजय तिवारी, राजेन्द्र झा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।




