रिपोर्ट- सुमित कुमार!
-मुंगेर विश्वविद्यालय में 22 मार्च को दूसरा दीक्षांत समारोह होगा। इसे लेकर कुलपति संजय कुमार के नेतृत्व में तैयारियां जोरों पर हैं। समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि होंगे। अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपति भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को डीएम अवनीश कुमार सिंह और एसपी सैयद इमरान मसूद ने कुलपति संजय कुमार और रजिस्ट्रार कर्नल विजय कुमार ठाकुर के साथ बैठक की। एसपी ने राज्यपाल के आगमन, लोगों के आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की। डीएम-एसपी ने बताया कि 22 मार्च को राज्यपाल के संभावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और अन्य तैयारियों का जायजा लिया गया।
श्रीकृष्ण सेवा सदन भी जाएंगे राज्यपाल सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल मुंगेर दौरे के दौरान श्रीकृष्ण सेवा सदन भी जाएंगे। इसे लेकर सचिव प्रो. प्रभात कुमार की देखरेख में तैयारियां चल रही हैं। भवन को सजाया जा रहा है। विश्वविद्यालय निरीक्षण के बाद डीएम-एसपी ने अंबे चौक, कौड़ा मैदान, भगत सिंह चौक और एक नंबर ट्रैफिक प्वाइंट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद श्रीकृष्ण सेवा सदन पहुंचे। वहां पुस्तकालय और भवन परिसर का निरीक्षण किया। सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद, कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी, पूरबसराय थानाध्यक्ष सौरव कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
सफियाबाद से श्रीकृष्ण सेवा सदन तक कड़ी सुरक्षा
राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। 22 मार्च को सफियाबाद से पांच नंबर गुमटी, डीजे कॉलेज रोड और श्रीकृष्ण सेवा सदन तक पुलिस बल तैनात रहेगा। जगह-जगह दंडाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। कई स्थानों पर ड्रॉप गेट और बांस-बल्ले से बैरिकेडिंग की जा रही है।
राज्यपाल हेलीकॉप्टर से सफियाबाद हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां गार्ड ऑफ ऑनर के बाद कड़ी सुरक्षा में डीजे कॉलेज में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। समारोह के बाद श्रीकृष्ण सेवा सदन का निरीक्षण कर सकते हैं। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
मुंगेर डीएम अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि 22 मार्च को मुंगेर विश्व विद्यालय में दिक्षांत समारोह का आयोजन है। इसे लेकर राज्यपाल के आगमन का प्रस्तावीत कार्यक्रम है। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारी सहित विधी व्यवस्था को लेकर विभिन्न जगहों का जायजा लिया गया।
बाइट-अवनीश कुमार सिंह डीएम मुंगेर
बाइट-कर्नल विजय कुमार ठाकुर रजिस्ट्रार मुंगेर विश्वविद्यालय