रिपोर्ट- सुमित कुमार!
आकाश तांती हत्याकांड का पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर किया खुलासा।मुख्य आरोपी गिरफ्तार , वर्चस्व को लेकर हुई थी हत्या , एसपी ने किया खुलासा।
मुंगेर –दरअसल 15 मार्च को नया रामनगर थाना क्षेत्र के रामनगर मोर्चा निवासी आकाश साथी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद नया रामनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान करते हुए मुख्य आरोपी संतोष मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई बदल तांती के बयान पर दो नामजद को इसमें आरोपी बनाया गया था ।एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया तथा 24 घंटे के भीतर घटना के मुख्य आरोपी संतोष मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस ने उसके पास से एक खोखा भी बरामद किया है।
एसपी सैयद इमरान मसूद ने खुलासा करते हुए बताया कि नया रामनगर थाना इलाके के रामनगर मोर्चा निवासी आकाश साथी की हत्या मामले मैं मुख्य आरोपी संतोष मंडल को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक खोखा भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वर्चस्व को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था और इसी दौरान 15 मार्च की देर शाम दोनों में विवाद और मारपीट हुआ जिसमें संतोष मंडल ने आकाश तांती के पेट में गोली मार दी जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। आरोपी संतोष मंडल और मृतक आकाश साथी का भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस इस मामले में एक अन्य आरोपी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाइट – सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर




