थानाध्यक्ष के विरुद्ध भाकपा माले का आक्रोश पूर्ण मार्च व जोरदार प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

देवधा थानाध्यक्ष प्रीति भारती के विरुद्ध पुलिस उपाधीक्षक जयनगर के समक्ष जोरदार प्रदर्शन भाकपा-माले ने किया

अक्षम थानाध्यक्ष भ्रष्टाचार मे संलिप्तत व विभागीय कार्रवाई संख्या-12 /2024 के आरोपी ए एस आई गणेश कुमार सिंह ही चलाते हैं थाना, अविलम्ब कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन होगा तेज– भूषण सिंह

मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल क्षेत्र स्थित देवधा थानाध्यक्ष प्रीति भारती के द्वारा जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अपमानित कर स्थानीय दलालों व थानाध्यक्ष अक्षम रहने के कारण भ्रष्टाचार मे संलिप्तत तथा विभागीय कार्रवाई संख्या-12 /2024 के आरोपी ए एस आई गणेश कुमार सिंह के सहयोग से थाना चलाने, थाना क्षेत्र मे बढ़ रहे अपराध पर अविलम्ब रोक लगाने व आंदोलनकारियों को सुरक्षा प्रदान करने सहित 5 सूत्री मांगों को लेकर सैकड़ो संख्याओं में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने झंडा-बैनर के साथ जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर से प्रखंड सचिव भूषण सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकाला, जो शहीद चौक – मैन रोड – भेलवा चौक होते हुए पुलिस उपाधीक्षक जयनगर कार्यालय के समक्ष पहुंच कर प्रदर्शन में तब्दील होगया।
प्रदर्शन स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने कहा कि देवधा थानाध्यक्ष प्रीति भारती के जनविरोधी व दमनकारी नितीयों के खिलाफ भाकपा-माले के द्वारा विरोध करने पर दलगत व्यक्ति विशेष के इशारें पर माले कार्यकर्ताओं के साथ अपमानजनक व्यवहार करने के साथ-साथ धमकी देने का भी काम किया जा रहा है। तो वही दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों व राजीतिक कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर अपने स्वजातीय विचौलिया के सहयोग से और अक्षम थानाध्यक्ष होने के कारण भ्रष्टाचार में शामिल व विभागीय कार्रवाई संख्या -12 /2024 के आरोपी ए एस आई गणेश कुमार सिंह ही थाना चला रहे है। जिसके कारण थाना क्षेत्र में लगातार अपराधिक घटनाओ में वृद्धि देखा जा रहा है। भाकपा-माले थानाध्यक्ष के इस दमनकारी व जनविरोधी नीतियों की तीब्र निंदा करती है और प्रदर्शन के माध्यम से
भाकपा-माले कार्यकर्ताओं को किसी दलगत व्यक्ति विशेष के इशारे पर थानाध्यक्ष के द्वारा किए जा रहे अपमानजनक व्यवहार व दमनकारी व्यवहार पर रोक लगाने,
देवधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगातार आपराधिक घटनाएँ में हो रहे वृद्धि पर रोक लगाने, स्थानिय स्वजातीय विचौलिया विजय ठाकुर भदौर एवं विनीत राय परसा के सहयोग से थाना चलाने पर रोक लगाने तथा इन सभी लोगों का मोबाईल का लोकेशन, आवट एवं इनकौमिग कौल का वैज्ञानिक जांज कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने, भ्रष्टाचार में शामिल व विभागीय कार्रवाई संख्या -12 /2024 के आरोपी ए एस आई गणेश कुमार सिंह को तत्काल थाना से हटाते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, आंदोलनकारियों के मानसम्मान व सुरक्षा की गारंटी करने जैसे पॉच सूत्री मांग पुलिस उपाधीक्षक विप्लव कुमार से किया गया है। कार्रवाई अबिलम्ब नही होने पर आंदोलन को तेज करने कि बात कही गई है। आन्दोलकारीयो द्वारा मांग पत्र पुलिस उपाधीक्षक के अनुपस्थिति में उनके कार्यालय मे मांग पत्र सौंपा गया।
आयोजित सभा को नरेश ठाकुर, रशीद अंसारी, शौकत अली, मुजबुल रहमान, मुस्तफा, शिवो देवी, महेंद्री देवी, फूलो देवी, अनीता देवी, रामु पासवान, तैयब, जागेश्वर राम, सीताराम, भोगी मुखिया, राजन कंजर, मुमताज, नजाम, उमेद, रामावतार राम, जानकी देवी, लीला देवी सहित अन्य दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। वही मौके पर सैकड़ों की संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।

Join us on:

Leave a Comment