:- रवि शंकर अमित!
भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा: डॉ. दिलीप जायसवाल
महापुरुषों के जीवन के आदर्शों से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है: डॉ. दिलीप जायसवाल
पीएम नरेंद्र मोदी का ‘सबका साथ, सबका विकास’ की मूल अवधारणा में महापुरुषों के सपने को पूरा करने का संकल्प है: डॉ. दिलीप जायसवाल
आज हमसभी को इन महापुरुषों से सीखने की जरूरत : डॉ. दिलीप जायसवाल
पटना, 5 मार्च। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल प्रदेश भाजपा की कमान संभालने के बाद आज विभिन्न महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज पटना स्थित जेपी आवास पहुंचे और लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस क्रम में उनके विचारों और कार्यों को याद किया। भाजपा अध्यक्ष इस दौरान उनकी उपयोग की गई वस्तुओं का अवलोकन किया तथा आवास पर अकेले में कुछ समय गुजारा।
उन्होंने कहा कि वे अपने संपूर्ण अध्यक्षकाल में महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। जेपी ने बिहार की ही नहीं, देश की राजनीति को नया आयाम दिया। उन्होंने जहां लोकतंत्र पर किए गए कुठाराघात आपातकाल को लेकर इस बिहार की धरती से ऐसे आंदोलन का सूत्रपात किया, जिसकी गूंज पूरे देश में गूंजी।
इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल हाई कोर्ट गए, जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे किदवईपुरी पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वे इको पार्क के सामने भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमें महापुरुषों व संतों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए लोगों की भलाई के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें महापुरुषों से जुड़ी जयंती और उनकी पुण्यतिथि भी मनानी चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियां भी उनके विषय और समाज के प्रति उनके योगदान को जान सकें।
डॉ. जायसवाल ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का ‘सबका साथ, सबका विकास’ की मूल अवधारणा में महापुरुषों के सपने को पूरा करने का संकल्प है। आज भाजपा उन महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास के पन्नों से बाहर ला रही है, जिन्हें पूर्ववर्ती सरकारों ने भुला दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी समाज, वर्ग और सभी संप्रदाय को साथ लेकर आगे बढ़ रही है, यही इन महापुरुषों की भारत को लेकर कल्पना थी।
उन्होंने कहा कि आज बिहार प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्षीय काल की शुरुआत की है। उन्होंने कहा महापुरुषों के जीवन के आदर्शों से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। जब आप महापुरुषों के पास आकर किसी नए काल की शुरुआत करते हैं तो उनके द्वारा किए गए कार्यों को उतारने का प्रयास कर सकूं, यह भगवान से प्रार्थना की है।
ये महापुरुष सामाजिक क्रांति लाने का काम किया है। समाज के वंचित दुखियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। और विशेषकर महिलाओं, युवकों, किसानों के लिए उन्होंने चिंता की है।
उन्होंने कहा, “भगवान से प्रार्थना है कि जो इन महापुरुषों से सीखने का अवसर मिला है, उसे मैं धरातल पर उतारने का प्रयास करूं। आज राजनीति आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित हो गई है। हम सभी को आज इन महापुरुषों से सीखने की जरूरत है।”
इस दौरान पटना जिला संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने भी सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री मोती लाल प्रसाद विधायक अरुण सिन्हा,विधायक संजीव चौरसिया प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू ,सूरज पांडेय , पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महामंत्री मनोज सिंह,अजीत लाली,पंकज गुड़ू,अशोक विद्यार्थी,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।