बाढ़ -युवक ने सर में गोली मार दे दी जान,एक सप्ताह के अंदर अनुमंडल में सुसाईड या कोशिश की चौथी वारदात!

SHARE:

रिपोर्ट- रवि शंकर अमित!

  • लोगों पर हावी होती आधुनिक जीवन शैली किस कदर इंसानों की सांसे छीन रहा है इसे आप इस खबर से समझ सकते हैँ, दरअसल एक सप्ताह के अंदर बाढ़ अनुमंडल में आत्महत्या या आत्महत्या के कोशिशों की ये चौथी वारदात सामने आई है, लोग आधुनिकता के अंधे दौर में ऐसे भागते जा रहे हैँ की आखिर में जिस भौतिक सुख चैन के लिये वे भागम भाग में लगे हैँ वो तो मिलता ही नहीं उल्टे दुःख तकलीफ और निराशा ही मिलती है! ताज़ा मामला बाढ़ से सामने आई है!

बाढ़ थाना अंतर्गत दयाचक मोहल्ला में स्थित टीओपी से कुछ ही दूरी पर एक युवक ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही लोगों के भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। मृतक के हाथ के पास से एक देसी कट्टा भी मिला है। वही बताया जा रहा है कि युवक कर्ज में दबे रहने के कारण डिप्रेशन में था। मृतक की पहचान दयाचक निवासी मोनू कुमार के तौर पर हुई है।
मृतक की मौसेरी बहन रेखा कुमारी ने बताया कि मृतक दिल्ली में रहकर काम करता था। इधर दो-तीन दिन पहले ही वह अपने घर आया था। घटना की जानकारी मिली है लेकिन किस कारण आत्महत्या की इसकी जानकारी हमें नहीं है। नगर परिषद मुख्य पार्षद संजय कुमार उर्फ गाय माता ने बताया कि हम घर में बैठे हुए थे। गोली की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बताया कि एक युवक को गोली लगी है और वह सड़क किनारे पड़ा है। दयाचक में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। बीते कुछ दिन पहले ही मेरे घर पर बाइक सवार दो युवक आकर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दिया था। जबकि पास में ही एक टीओपी बना है जिसमें पुलिस की मौजूदगी नहीं रहती है।
वहीं बाढ़ ASP राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। मामले की जांच को लेकर सभी बिंदुओं पर साक्ष्य संग्रह किया जा रहा है। मृतक के हाथ से सटे एक देसी कट्टा मिला है।

वहीं बाढ़ अनुमंडल में आत्महत्या या आत्महत्या के कोशिशों की एक सप्ताह के अंदर ये चौथी वारदात है जिसमें मोकामा के गौशाला रोड निवासी रिशुराज ने पंखे से लटककर जान द्वारा दी थी जबकी मोलदियार टोला निवासी नीरज कुमार ने बाढ़ के होटल में पंखे से लटक कर जान द्वारा दी थी, जबकी दो दिन पूर्व ही मोकामा तेराहा के पास एक युवक ने आत्महत्या की कोशिश की लेकिन लोगो ने उसे पंखे से उतारकर समय पर अस्पताल पहुँचा दिया, हालांकि उसकी स्थिति अभी तक गंभीर बनी हुई है, जबकी आज मोनू ने मौत क़ो गले लगा लिया! अतः आध्यत्मिक जीवन शैली क़ो अपनाकर जीने की जरूरत है, इसके लिए ध्यान योग पूजा पाठ बेहद आवश्यक है! जो हमे जीवन के तकलीफो से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है!

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें