बिजली विभाग के खिलाफ एक पूरा परिवार छोटे बच्चो के साथ अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठा!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार

-बिजली विभाग के खिलाफ एक पूरा परिवार छोटे बच्चो के साथ अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे। लोक अदालत में मामला चलने के बाद कर्मियों चार साल बाद घर पर पहुंचकर बिजली कनेक्शन को काटा।

मुंगेर जिला लल्लू पोखर कंकड़ घाट निवासी रणवीर सिंह अपनी पत्नी रूंणा देवी और बच्चो के साथ बिजली विभाग के खिलाफ किला परिसर स्थित शहीद स्मारक के पास अनिशिचत कालीन आमरण अनशन पर बैठे है। इस आमरण अनशन पर ढाई साल बच्ची दिव्यांशी से लेकर पांच साल की बच्ची स्वीटी भी शामिल है। धरना पर बैठे परिवारों कहना है 15 जनवरी 2021 बिजली विभाग द्वारा 15 हजार का बिजली आया था ,जबकि हमलोगो के घर में सिर्फ तीन बल्ब और पंखे चलते है। बिजली विभाग द्वारा अधिक बिजली बिल भेजे जाने के कारण इसको कई बार कार्यालय का चक्कर लगाए लेकिन जब कोई अधिकारी हमलोगो की बातो को नहीं सुना तो हम लोग लोक अदालत के शरण में चले गए। वहीं जब बिजली विभाग कर्मियों को पता चला तो उसने अगले माह 25 हजार का बिल भेज दिया। लेकिन लोक अदालत में एक बार ही बिजली विभाग के अधिकारी उपस्थित हुए जिसके बाद वे उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने कहा की लोक अदालत की कोर्ट ने हमारे पक्ष में आदेश पारित कर दिया और बिल का भुगतान नहीं करने को कहा, जिसके कारण चार सालो में एक लाख 05 हजार का बिल हो गया ,वही सोमवार को बिजली विभाग लाल दरवाजा के कनीय अभियंता प्रेम कान्त सहित कई कर्मी आकर परिवार से दुर्व्यवहार करते हुए बिजली का कनेक्शन को काट दिया। बिजली विभाग कर्मियों द्वारा परिवारों के साथ दुर्व्यवहार और कनेक्शन काटे जाने को लेकर न्याय के लिए पूरा परिवार अनशन पर बैठे हुए है।

बाइट : रणवीर सिंह पीड़ित परिवार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें