दहेज के लिए दामाद ने की ससुर की हत्या? बिहार के वैशाली में पीपल के पेड़ से लटका मिला शव!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार

दहेज के लिए दामाद ने की ससुर की हत्याः बिहार के वैशाली में पीपल के पेड़ से लटका मिला शव, एक साल पहले बेटी से जबरन की थी शादी

बिहार के वैशाली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर राजाराम गांव में एक (45) वर्षीय युवक का शव पीपल के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान नारद साह के रूप में हुई। वह टाटा पानी कंपनी में काम करता था। घटना शनिवार की है, जब नारद साह ड्यूटी के लिए घर से देर शाम निकला था। घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के पिता ब्रह्मदेव साह ने बताया कि सुल्तानपुर गांव का संजय पासवान एक साल पहले उनकी पोती को बंदूक की नोक पर उठा ले गया था। उसने जबरन शादी कर ली। शादी के बाद से ही वह दहेज की मांग करने लगा। संजय पासवान अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इससे तंग आकर लड़की मुजफ्फरपुर के सरैया में अपने रिश्तेदार के यहां चली गई थी। बाद में उसे वापस घर लाया गया। तब से संजय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में संजय ने नारद साह की हत्या कर दी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें