:- रवि शंकर अमित!
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुयी सड़क दुर्घटना में बिहार के 4 लोगों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की
पटना, 21 फरवरी 2025 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के बिरना थाना के
पास बनारस-गोरखपुर हाई-वे पर हुयी सड़क दुर्घटना में बिहार के अररिया जिला के रहने वाले 4 लोगों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।