नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में वैशाली जिले के 12 वर्षीय बच्चे की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

हाजीपुर : प्रयागराज जाने के लिए श्रद्धालुओं की ड्यूटी भीड़ के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीते शनिवार को भगदड़ में वैशाली जिले के तिसिऔता थाना के डभैच गांव निवासी संजीत पासवान के 12 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार की मौत हो गई नीरज कुमार अपने चाचा इंद्रजीत पासवान एवं चाची के साथ गांव आने के लिए जाने के लिए ट्रेन पकड़ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन शनिवार की रात गया था। इसी दौरान भगदर में मौत हो गई। घटना की जानकारी गांव में मिलते ही कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार नीरज अपने चाचा चाची के साथ दिल्ली टिकरी बॉर्डर स्थित राम कॉलोनी में रहता था। इंद्रजीत पासवान का कोई संतान नहीं था वह छठ पूजा में अपने घर आया था इसी दौरान नीरज को अपने साथ ले गया था। नीरज वहीं पढ़ाई करता था। नीरज की मां ने बताया कि वह अपने बड़े पापा और मम्मी के साथ दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता था। घर आने के लिए ट्रेन पकड़ने नई दिल्ली स्टेशन आया था। इसी दौरान भगदड़ में दबकर मौत हो गई। इसी गांव के चार अन्य लोग घायल है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें