:- रवि शंकर अमित!
आप जानते हैं कि हम लोगों ने अरवल जिले में विकास का काफी काम कराया है फिर भी जो कुछ छूट गया है या कमी रह गयी है उसे पूरा किया जायेगा।
- अरवल बस स्टैंड से जनकपुर धाम, एस०पी० आवास होतु हुए बैदराबाद पथ का निर्माण किया जायेगा। इस सड़क के निर्माण से अरवल बाजार में जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
(ग्रामीण कार्य विभाग)
अन्य महत्वपूर्ण घोषणायें
- माली से एकरौजा भाया तुर्कतेलपा पथ का निर्माण किया जायेगा। यह पथ जर्जर स्थिति में है। इसके निर्माण से अरवल से गया एवं औरंगाबाद की दूरी काफी कम हो जाएगी।
(ग्रामीण कार्य विभाग)
- कुर्था प्रखंड अन्तर्गत सिनाने वीयर एवं सिनाने नहर का पुनर्स्थापन कार्य किया जायेगा। इससे किसानों को सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।
(जल संसाधन विभाग)
- कुर्था प्रखंड अन्तर्गत मिर्जापुर से डकरा तक सड़क का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
(ग्रामीण कार्य विभाग)
- अरवल में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जायेगा। इससे खेल का बढ़ावा मिलेगा।
(खेल विभाग विभाग)
- अरवल जिला मुख्यालय में प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा। इससे जिला स्तर पर प्रशासन द्वारा आयोजित किये जाने वाले विभिन्न बड़े कार्यक्रमों में सुविधा होगी। साथ ही स्थानीय सामाजिक कला संगठनों एवं कलाकारों को भी कला प्रदर्शन हेतु मंच मिल पायेगा।
(कला, संस्कृति एवं युवा विभाग)
- अरवल में कोरियम में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जायेगा। इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा एवं लोगों को रोजगार मिलेगा।
(उद्योग विभाग)
- अरवल जिले में अरवल, करपी, एवं कुर्था कुल 03 प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।
(भवन निर्माण विभाग)