बेगूसराय- आरोपी क़ो छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने थाना का किया घेराव, निर्दोष क़ो पड़कने का आरोप!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!



बेगूसराय में चर्चित छपरा एसपी के सरकारी चालक के पिता की हत्या के मामले में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही दोनों आरोपी के गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने लोहिया नगर थाना को का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान घंटो तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। लोगों का कहना है कि पुलिस के द्वारा निर्दोष आदमी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया है कि इसमें जो पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी की गई है। वह व्यक्ति निर्दोष है। इसी से नाराज होकर लोगों ने लोहिया नगर थाना को घेराव कर पुलिस के खिलाफ हंगामा की जा रही है। लोगों का कहना है कि जो हत्यारे हैं। उसे हत्यारे को गिरफ्तार किया जाए बेवजह लोगों को पुलिस फंसा कर उसे गिरफ्तार किया है। आपको बताते चले कि लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नागदह में मंगलवार की दिनदहाड़े विद्यानंद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद इलाके में पुलिस के खिलाफ लोगों के प्रति काफी आक्रोश था इसी सिलसिले में पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसी गिरफ्तारी से नाराज सैकड़ो की संख्या में लोगों ने लोहिया नगर थाना को घेराव कर जमकर हंगामा किया है। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत करने में लगे हुए हैं।
बाइट- ग्रामीण
बाइट- ग्रामीण
बाइट- सुबोध कुमार डीएसपी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें