सीएम ने मुंगेर में 438 करोड़ की योजनाओं का रिमोट के माध्यम से किया उद्घाटन व शिलान्यास!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान हवाई मार्ग से मूंगेर के ऋषि कुंड पहुंचे जहां इसे पर्यटन स्थल बनाने के उद्देश्य से एवं इसके सौंदर्य करण के उद्देश्य इसका निरीक्षण किया । इसके बाद मुख्यमंत्री नवागड़ी उतरी पंचायत के चरौन गांव पहुंचे जहां उन्होंने 438 करोड़ की लागत से कई योजना का उद्घाटन एवं शिलान्यास रिमोट के माध्यम से किया । यहां पर विभिन्न विभाग द्वारा बनाए गए 15 स्टॉल का निरीक्षण किया । जीविका दीदीयों के साथ वार्तालाप किया । जीविका दीदियों ने गीत गाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया इसके बाद हुए मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचे जहां 32 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 100 बेड के मॉडल अस्पताल वह 10 बेड का आईसीयू का लोकार्पण किया । मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई विभाग के प्रधान सचिव एवं वरीय पदाधिकारी साथ चल रहे थे ।

बाइट-पार्वती देवी जीविका
बाइट-माया सिंह जीविका
बाइट-मंजू देवी जीविका

Join us on:

Leave a Comment