ABVP आरा नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के साप्ताहिक पखवाड़ पर किया गया रक्तदान!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरा नगर इकाई के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के साप्ताहिक पखवाड़ में हरप्रसाद दास महाविद्यालय में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। रक्त दान शिविर का शुभारंभ अभाविप प्रांत मंत्री छोटू सिंह,प्रांत शोध कार्य प्रमुख चंदन तिवारी एवं रेडक्रोस की सचिव विभा कुमारी जी ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती एवं विवेकानंद जी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं अभाविप दक्षिण बिहार के प्रांत मंत्री छोटू सिंह जी ने कहा रक्त
शरीर का एक ऐसा कम्पोनेंट है जो हम कृत्रिम तरीके से नही बना सकते है और न ही हम इसे किसी
और जन्तु या जानवरों से ले सकते है। इंसान का रक्त ही इंसान को चढ़या जा सकत है। भगवान ने भी
ऐसी परम्परा विकसित की है की किसी भी धर्म जाति का व्यक्ति हो वो किसी भी दूसरे धर्म जाति के व्यक्ति को रक्तदान दे सकता है और दूसरे की जान बचा सकता है। रक्त प्राण रक्षक तो होता है किंतु जीवन रक्षक तो वो व्यक्ति होता है जो रक्तदाता होता है। रक्तदान कर हम समाज की सेवा कर सकते हैं और यह बहुत ही पूर्ण कार्य है। प्रांत शोध कार्य प्रमुख चंदन तिवारी ने कहा कि आज समाज में रक्तदान को लेकर बहुत भ्रांतियां हैं। लोगो को लगता है यदि वे रक्तदान करते है तो उनका शरीर कमजोर हो जाएगा। जबकि लोगो को पता होना चाहिए कि रक्तदान करने से बहुत सी खतरनाक बीमारियों का पता हमे मुफ्त में हो जाती है। जिला संयोजक अनूप सिंह में बताया की कुल 54 से ज्यादा लोगो ने शिविर में रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में शौर्य पाठक,आदित्य सिंह,सूर्यमणि, हैप्पी,रोहित नरेश, निखिल,रितेश, ऋतुराज चौधरी, राहुल,मंगलम, शशि,धीरज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थि रहे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें