बाढ़ – रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल चला रहे 3 युवक आये मालगाड़ी की चपेट में!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोबाइल चलाते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आये तीन युवक!

बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बख्तियारपुर रेल थाना क्षेत्र के दक्षिणीचक गांव के गुमती के पास ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवक घायल हो गए। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लाया गया। जहां से स्थिति गंभीर रहने के कारण पटना रेफर कर दिया गया। वही दो युवक को परिजनों द्वारा पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी पहचान में रेल थाना की पुलिस जुटी है। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान दक्षिणीचक गांव निवासी मंतोष कुमार(18) के तौर पर हुई है।
बताया जा रहा है कि पटना से बाढ़ की ओर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी और बाढ़ से पटना की ओर मालगाड़ी जा रही थी। तीनों युवक रेलवे ट्रैक के बीच बैठकर मोबाइल चला रहे थे। उसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।
बख्तियारपुर रेल थाना के इंस्पेक्टर जवाहरलाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि दक्षिणीचक गांव के गुमटी के पास तीनों युवक रेलवे ट्रैक के बीच बैठकर मोबाइल चला रहे थे। जिस दौरान तीनों मालगाड़ी की चपेट में आ गए। स्थानीय थाना और रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जहां स्थानीय लोगों के द्वारा जानकारी मिली कि युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। अन्य मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। अन्य दो युवक की पहचान अभी तक नहीं हुई है।

Byte – जवाहर लाल,रेल थानाध्यक्ष बख्तियारपुर

Join us on:

Leave a Comment