ट्रक ने प्रधानाध्यापक को रौंदा, मौत पर बवाल,दो घंटे तक जाम रहा एनएच-80!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

ट्रक ने प्रधानाध्यापक को रौंदा, मौत पर बवाल। दो घंटे तक घोरघट के पास जाम रहा मुंगेर-भागलपुर एनएच-80 बरियारपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय फुलकिया में तैनात थे गौरीशंकर बिहारी

: मुंगेर-भागलपुर एनएच-80 स्थित बरियारपुर के बंगाली टोला के समीप सड़क निर्माण कार्य में लगे मिक्चर ट्रक के चालक ने बुधवार को मध्य विद्यालय फुलकिया कल्याणपुर में तैनात प्रधानाध्यापक गौरीशंकर बिहारी (52) धक्का मार दिया। अस्पताल में मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर मिलते ही स्वजन व ग्रामीणों ने बरियारपुर सुल्तानगंज मार्ग को घोरघट के पास जाम कर दिया। सभी मुआवजा की मांग पर अड़े रहे। हंगामा और बवाल किया। सूचना मिलने पर बरियारपुर पुलिस पहुंची तथा लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया। दो घंटे बाद वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ। प्रधानाध्यपाक स्कूटी से विद्यालय जा रहे थे। इस बीच सड़क निर्माण में लगे ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। कुछ दूरी तक स्कूटी के साथ प्रधानाध्यापक घसीटते चले गए। शोर-शराबा होेने के बाद स्थानीय लोग पहुंचे और गंभीर हालत में सुल्तानगंज इलाज के लिए ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर लाया गया । पत्नी शशिकला देवी व दो पुत्र तथा दो पुत्री सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बाइट परिजन

Join us on:

Leave a Comment