रिपोर्ट- अमित कुमार!
दानापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिलों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दियारा इलाके में छापेमारी कर 70 से अधिक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस मामले में कुछ गैराज संचालकों समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दानापुर के दियारा इलाके में पुलिस ने हत्याकांड के एक संदिग्ध उप-प्रमुख के घर छापेमारी के बाद कई जगहों पर कार्रवाई की। जांच में खुलासा हुआ कि पटना और छपरा के बीच मोटरसाइकिल चोरी का संगठित नेटवर्क सक्रिय था।
चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी की मोटरसाइकिलों का उपयोग दूध वितरण जैसे कारोबार में किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, और पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
इस मामले में दानापुर के एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह नेटवर्क पटना और आसपास के जिलों में चोरी की घटनाओं का प्रमुख कारण है।




