गया – एंबुलेंस और बुलेट में जबरदस्त टक्कर, से लगी आग,जलकर खाक हुई दोनों वाहने!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

गया। बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मिलिट्री कैंप गेट संख्या 5 एम्स के नजदीक एंबुलेंस और बुलेट बाइक की टक्कर में एंबुलेंस और बुलेट बाइक धू-धूकर जल गई।

हालांकि इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। बताया जाता है कि एंबुलेंस और बुलेट बाइक में जबरदस्त टक्कर हुई जिसके बाद बाइक का टंकी फटने के बाद आग लग गई और देखते ही देखते एंबुलेंस और बाइक जलकर राख हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी।

घटना की सूचना के बाद मौके पर मगध मेडिकल थाना मगध मेडिकल की पुलिस पहुंची है और घटना की जानकारी लेने में जुट गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस चालक को बाहर निकाला। हालांकि बुलेट बाइक सवार युवक और एंबुलेंस चालक बच गया है।

रिपोर्ट अभिषेक कुमार
( गया)

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें