मुकदमा का चार्ज नहीं देने वाले 35 आईओ के वेतन भुगतान पर रोक!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

आरा। जिले में केस का चार्ज नहीं देने वाले 35 आईओ के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया गया है। इसकी जानकारी एसपी राज ने प्रेस रिलीज जारी कर दी। जारी प्रेस रिलीज में उन्होंने बताया कि पदाधिकारी द्वारा कई कांडों का प्रभार नहीं देने के कारण कई कांड का अनुसंधान एवं निष्पादन लंबित है। इसे लेकर विभिन्न थाना एवं ओपी के कुल 35 आईओ का वेतन बंद कर दिया गया है। कांडों का प्रभार देने के उपरांत ही उनका वेतन शुरू किया जाएगा।

सहायक पुलिस अधीक्षक ने गजराजगंज ओपी का किया औचक निरीक्षण

आरा। भोजपुर सहायक पुलिस अधीक्षक सह सदर एसडीपीओ वन परिचय कुमार ने मंगलवार को गजराजगंज ओपी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा लंबित मामलों की समीक्षा कर त्वरित और निष्पक्ष समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने रात्रि गश्ती , वाहन चेकिंग और अपराध पर निरंतरण को प्रभावी बनाने के लिए भी निर्देश दिया। इस दौरान उनके द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया। साथ ही जब्त वाहनों के रखरखाव की भी समीक्षा की गई।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें