मधुबनी- सुबह करीब 6 बजकर 35 मिनट पर भूकंप के तेज झटके हुए महसूस!

SHARE:

मधुबनी बिग ब्रेकिंग
रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

जिले के राजनगर, बेनीपट्टी सहित कई जगह सुबह सुबह लोगों ने महसूस किए झटके

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 पर बताई जा रही है

ऐंकर– मधुबनी जिले में सुबह करीब 6 बजकर 35 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। जिले के जयनगर, राजनगर, बेनीपट्टी सहित कई जगह सुबह सुबह लोगों ने महसूस किए झटके। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 पर बताई जा रही है।

भूकंप को लेकर गृहणी ममता पंजीयर ने बताया कि वो रोज सुबह 6:30 उठती हैं, आज भी उठी थी। जब अलार्म बजा तो आज भी वो उठी, कुछ देर के बाद उनका बेड हिलने लगा। 10-15 सेकंड तक बेड हिला, उनको शुरू में तो पता नहीं चला लेकिन बाद में पता चला कि भूकंप आया हुआ है। जब तक कुछ समझती तब तक भूकंप खत्म हो गया था। वहीं जयनगर निवासी कान्हा कुमार ने कहा कि वो सुबह उठ कर पढ़ रहा था तो मकान हिलने लगा और भूकंप महसूस हुआ। उसी समय मम्मी उठी और हम लोगों को लेकर बाहर चली गई। जयनगर निवासी पल्लवी राउत ने बताया कि वो और उनका पूरा परिवार सोया हुआ था। जब भूकंप के तेज झटके से उनकी नींद खुली तो वो सब बच्चों को लेकर बाहर चली गई। जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

बाइट: ममता पंजीयर, मधुबनी
बाइट: कान्हा कुमार, जयनगर
बाइट: पल्लवी राउत, जयनगर

Join us on:

Leave a Comment