संवाददाता :- विकास कुमार!
घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुची।
जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरगामा में डायन का आरोप लगा पड़ोसी के द्वारा हत्या का मामला सामने आया है। महिला की पहचान गोरगामा साह टोला निवासी 65 वर्षीय केली देवी पति रामविलास साह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, सर्किल इंस्पेक्टर मो सुजाउद्दीन, सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अजय पासवान, एसआई पिसी चौधरी, सुधीर कुमार, धनंजय सिंह, पीएसआई स्वीटी कुमारी, दीपक कुमार सहित अन्य मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। वही एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। वही घटना स्थल को सुरक्षित कर दिया गया है। मृतिका के पुत्र पपलेश कुमार और दामाद संजीत कुमार ने पड़ोसी ओर रिश्ते में भैसुर सतन साह और उनके परिवार के सदस्य पर गला दबा कर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नहीं पहुंचा है और न ही पीड़ित परिजन के आवेदन या फर्द बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
BYTE :- मृतक महिला का पुत्र पपलेश कुमार।




