भाकपा माले प्रदर्शनकारियों से सीओ ने किया सम्मानजनक समझौता!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के भाकपा-माले लौकही प्रखंड कमिटी के बैनर तले सैकड़ों माले कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और लौकही प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृव भाकपा-माले पोलिटब्यूरो सदस्य सह बिधान पार्षद शशि यादव, जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण, लौकही प्रखंड माले सचिव नवल किशोर यादव, पप्पु यादव, लाल कुमार राम ने संयुक्त रूप से किया।
प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष ही प्रखंड माले सचिव नवल किशोर यादव की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। जिसे माले पोलित ब्यूरो सदस्य सह बिधान पार्षद शशि यादव, माले जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण, लौकही प्रखंड के युवा नेता पप्पु यादव, माले व खेत ग्राम सभा के नेता देव नारायण राम,राम लषण साफी,अयोधी राम, बीसो लाल यादव, मोहम्मद वकील, शहनाज बेगम के साथ ही कय लोगों ने संबोधित किया। जबकि सैकड़ों के संख्या में प्रखंड क्षेत्र से आए गरीबों, किसान, मजदूरों ने प्रदर्शन में भाग लिया।
सभा स्थल पर अंचलाधिकारी और आन्दोलन कारी माले नेताओं से सम्मान जनक वार्ता करते हुए अंचल से संबधित मांगों को जनवरी महीने तक लागू करने का आश्वाशन दिये और इस कार्य को लेकर 15 जनवरी को माले प्रतिनिधी मंडल से वार्ता के लिए समय निर्धारीत किया गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें