मोकामा-बेलगाम अज्ञात कार ने बाइक सवार को ठोका, 3 की हालत गंभीर, एक हायर सेंटर रेफर!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

:- मोकामा मे एक बेलगाम कार सवार ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया जिससे 3 युवक बुरी तरह जख़्मी हो गये!
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना मरांची थानाक्षेत्र के शेरपुर गाँव की है, जहाँ बाइक लगाकर बात कर रहे 3 दोस्तों को बेलगाम अज्ञात कार ने ठोकर मार दिया और फरार हो गया.
स्थानीय लोगो ने सभी जख़्मीयों को आनन फानन मे मरांची महात्मा गाँधी अस्पताल लाया और पुलिस को सुचना दी, तीनो युवक क्रमशः सुमित कुमार, दीपक कुमार व प्रेम कुमार रामपुर डुमरा के निवासी बताये गये हैँ, जिसमे सुमित कुमार की गंभीर हालत को देखते हुये उसे पटना रेफर कर दिया गया है, वहीँ डॉ. अंकित कुमार ने बताया की तीनो को गंभीर चोटे आई हैँ, जिसमे एक की नाजुक स्थिति को देखते हुये पटना रेफर कर दिया गया है!

Join us on:

Leave a Comment