रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
राजनगर स्टेशन के नरकटिया गुमटी के पास पवन एक्सप्रेस में लगी आग, रेल कर्मियों की सूझबुझ से टला बड़ा हादसा!
चलती ट्रेन में लगी आग से मचा अफरातफरी, समय रहते आग पर पाया जा सका काबू, आधे घंटे विलम्ब से रवाना किया जा सका पवन एक्सप्रेस ट्रेन को
– मधुबनी जिले में एक बार फिर ट्रेन में लगी आग से मचा हड़कंप। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि पवन एक्सप्रेस ट्रेन के चक्का जाम होने से निकली धुआं। गार्ड ने समय रहते ट्रेन को रोक आग पर पाया काबू। बड़ा हादसा होने से टला। घटना राजनगर स्टेशन के नरकटिया गुमटी के पास की है। जयनगर से लोकमान्य तिलक के लिए जा रही थी पवन एक्सप्रेस ट्रेन। आधा घण्टा विलम्ब से ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जा सका। चक्के से उठ रही तेज धूंआ को देखकर ट्रेन में सफर कर रहे यात्री यों में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बरे ट्रेन दुर्घटना को टाला जा सकता।




