रिपोर्ट- सुमित कुमार!
जे आर एस कॉलेज मैदान में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को फेंका जांच में जुटी पुलिस ।घटना स्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम।
-दरअसल मामला जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के जे आर एस कॉलेज मैदान में देर रात्रि एक व्यक्ति की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। वही जब आस पास के लोग आज सुबह टहल रहे थे तभी झाड़ी के पास एक शव पड़ा मिला जिसके बाद कासिम बाजार थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रूबी कांत कच्छप पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और आस पास लोगो से पूछ ताछ कर रही है।वही शव देखने से ऐसा लगता है युवक को सर पर गोली मारकर या किसी तेज धार हथियार से हमला किया गया है। वही घटना स्थल पर पुलिस ने मृतक युवक का सिर्फ एक जूता और मौजा मिला है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद भागलपुर से एफ एसएल की टीम पहुंची है। स्थानीय लोगों की माने तो उनका कहना है कि व्यक्ति के शरीर पर कपड़े नही है कहीं प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या कर दी और शव को जे आर एस कॉलेज के मैदान के पास बीती रात फेंक दिया है।उन्होंने कहा हत्या में वाहन का उपयोग हुआ है घटना स्थल पर वाहन टायर के निशान है।उन्होंने कहा की लगभग 30 से 35 वर्ष का व्यक्ति लगता है।
बाइट अरुण कुमार रंजन स्थानीय ग्रामीण
वही पुलिस की माने तो उनका कहना है की मृतक व्यक्ति की अब तक पहचान नही हुई है ,सुबह स्थानीय लोगो द्वारा जानकारी मिली तो मौके वारदात पर पहुंचे है ।उन्होने कहा की बेरहमी से युवक की हत्या की गई है।
बाइट-राजेश कुमार एसडीपीओ सदर मुंगेर




