:- रवि शंकर अमित!
– मोकामा के मरांची थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में नजर आ रहे हैं, वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर लगातार विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग व छापेमारी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी-बड़ी सफलताएं भी प्राप्त हो रही हैं इसी क्रम में उन्होंने हथियार समेत एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार भी किया है जिस पर पहले से बेगूसराय जिले के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया की शराब और स्मैक के विरुद्ध पुलिस सघन छापेमारी अभियान चला रही है जिसमें पुलिस को सफलता भी प्राप्त हो रही है, शराब भी बरामद हुई है,वहीं कई हथियार समेत बदमाशों को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है!
बाइट :- अवधेश कुमार, SHO मरांची




