:- रवि शंकर अमित!
आज दिनांक 29/12/24 को निरीक्षक प्रभारी, रेसुब पोस्ट मोकामा के नेतृत्व मे उपनिरीक्षक जयंत कुमार मिश्रा साथ प्रधान आरक्षी मिस्टर नटवरलाल व आरक्षी मुरली मनोहर सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मोकामा के अपराधीक गतिविधियों की निगरानी एवं रोकथाम हेतु रैली वह सहरी हॉल्ट के बीच निगरानी कर रहे थे। इस दौरान किलोमीटर संख्या 475/6-8 के बीच दो ट्रॉली बैग जैसा झोला लावारिस हालत में पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिनको मौके पर उपस्थित गवाह के समक्ष चेकिंग किया गया तो उनमें 320पीस रॉयल क्लासिक व्हिस्की का टेट्रा पैक सभी 180 मिली का मिला। सभी का कीमत ₹72 व सभी का बैच नंबर 018 जून 2024 फॉर सेल राजस्थान लिखा हुआ मिला। कुल 57.600liter कीमत 23040/- है। सभी को मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जप्ती सूची बनाकर लावारिस हालत में जप्त किया गय। जिसे अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी मोकामा को सुपुर्द किया गया।




