:- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय में तेज रफ्तार ने ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो मजदूर को कुचल दिया। इस हादसे में एक मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के मुरली टोल के पास की है। मृतक मजदूर की पहचान वैशाली जिला निवासी जितेंद्र राम के रूप में की गई है जबकि घायल मजदूर की पहचान समस्तीपुर के रहने वाले संजीव राम के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मजदूर जितेंद्र राम और संजीव राम इट भट्टा में काम करता था, काम खत्म होने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर जितेंद्र राम और संजीव राम अपने घर के लिए चला था। तभी मुरली टोल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दिया,हादसा इतना जबरदस्त था कि जितेंद्र राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि संजीव राम गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी। मौके पर बछवारा थाने की पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट_ परिजन




