बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ है सरकार, मंत्री हरी सहनी का विपक्ष पर बड़ा हमला।

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बीपीएससी अभ्यर्थियों के मुद्दे पर सरकार ने दिखाई संवेदनशीलता, मंत्री हरी सहनी बोले, “सरकार अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है।”

प्रशांत किशोर के अल्टीमेटम पर मंत्री नीरज बबलू का पलटवार, “विकास और राजनीति में फर्क समझें।”

नीतिश कुमार की प्रगति यात्रा पर विपक्ष के आरोपों का NDA ने दिया करारा जवाब।

Anchor:
पटना। बिहार में बीपीएससी 70वीं परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है, लेकिन सरकार ने इस मुद्दे पर अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए अभ्यर्थियों से बातचीत शुरू कर दी है। इसी बीच मंत्री हरी सहनी ने विपक्ष और अन्य आलोचकों पर जमकर निशाना साधा।

मंत्री हरी सहनी ने कहा कि सरकार अभ्यर्थियों के साथ है और उनकी समस्याओं का समाधान जल्द होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो समाज और देश के लिए काम करता है, उसे लोग याद रखते हैं।

प्रशांत किशोर के अल्टीमेटम पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि राजनीति और विकासात्मक काम में अंतर है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने रोजगार और विकास के लिए कई कदम उठाए हैं, जो पहले कभी नहीं हुए।

वहीं, नीतिश कुमार की प्रगति यात्रा पर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर मंत्रि ने कहा कि यह यात्रा बिहार के कल्याण के लिए है, न कि किसी कुर्सी की सुरक्षा के लिए। उन्होंने कहा कि बिहार अब जंगल राज से निकलकर मंगल राज की ओर बढ़ रहा है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि लाठीचार्ज जैसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ पुलिसकर्मी व्यक्तिगत प्रतिक्रियाओं में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं।

Bite:
मंत्री हरी सहनी और नीरज बबलू।

Join us on:

Leave a Comment