तेजस्वी छात्रों को गुमराह कर रहे हैँ, सरकार करेगी समाधान – मंत्री नीरज कुमार बबलू!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

नीरज बबलू का विपक्ष पर वार, बोले- “तेजस्वी यादव का काम सिर्फ अफवाह फैलाना और छात्रों को बहकाना है।”

“सरकार अभ्यर्थियों के साथ है, मुख्यमंत्री से मिलकर होगा समाधान” – नीरज बबलू।


पटना। बिहार में बीपीएससी 70वीं परीक्षा को लेकर जारी आंदोलन पर सियासत गर्म है। विपक्ष द्वारा अभ्यर्थियों को दिए गए समर्थन पर मंत्री नीरज बबलू ने बड़ा बयान दिया है।

मंत्री नीरज बबलू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव बेरोजगार हो गए हैं और अब उनका काम सिर्फ अफवाह फैलाना और छात्रों को गुमराह करना रह गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अभ्यर्थियों को भटकाने में जुटा है, लेकिन सरकार अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है और उनकी हर समस्या का समाधान करेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान निश्चित रूप से होगा। सरकार ने हमेशा छात्रों और युवाओं के हित में काम किया है और आगे भी करेगी।

नीरज बबलू ने कहा, “हम छात्रों से अपील करते हैं कि वे किसी के बहकावे में न आएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। सरकार उनकी हर समस्या को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

मंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अरुण जेटली जैसे नेताओं के नेतृत्व और मेहनत से अपनी पहचान बनाई है और आज देश में भाजपा की सरकार है।

Bite:
मंत्री नीरज बबलू।

Join us on:

Leave a Comment