रिपोर्ट- अनमोल कुमार!
गया MSME मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने गया के महकार स्थित आईटीआई के प्रांगण में दीप प्रज्वलित करके बेरोजगार युवक युवतियों उद्योग लगाने के लिए किया प्रोत्साहित
गया जिला अंतर्गत खिजर सराय के महकार र्गांव में आईटीआई
केंद्र के परिसर में एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार के पटना स्थित एमएसएमई विकास कार्यालय के द्वारा उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के काफी संख्या में शिक्षित बेरोजगार युवा महिला , पुरुष व छात्रों ने भाग लिया। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के पटना स्थित एमएसएमई विकास कार्यालय के सहायक निदेशक श्री संजीव आजाद ग्रेड 1 (आईईएस) ने लोगों को एमएसएमई की क्रियाकलापों एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान किया और लोगों को अपने क्षेत्र में उद्योग लगाकर नौकरी देने वाला बनने के लिए प्रोत्साहित किया। श्री सुनील कुमार अग्निहोत्री सहायक निदेशक ग्रेड1 ने उपस्थित लोगों को समाज के बेरोजगारी दूर करने में अपनी सहभागिता पर प्रकाश डाला और मंत्रालय के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में लोगों को बताया। सुश्री वंदना महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र गया ने लोगों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारियां दी l श्री राजेश सिंह अग्रणी बैंक प्रबंध (पंजाब नेशनल बैंक) गया, ने उपस्थित लोगों को बैंक द्वारा मिलने वाली सुविधा व सहयोग की जानकारी दिया इस अवसर श्री आर एन सिंह, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग पटना ने भी लोगों को उद्योग लगाने पर बल दिया l श्रीं इकबाल अंसारी, मुख्य प्रबंधक, एन एस आई सी ने भी लोगों को संबोधित किया । श्री रविंद्र प्रसाद, प्राचार्य, आईटीआई महकार ने भी उपस्थित युवाओं को संबोधित किया श्री अंकेश कुमार ने भी ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग की असीम संभावनाओं पर प्रकाश डाला l इस कार्यक्रम में श्री राजेश कुमार सिंह, श्री सुभाष कुमार एवं श्री रूपक कुमार ने भी लोगों को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया l




