पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद- सड़क दुर्घटना में महिला की हुई मौत
ननद से भेंट कर घर वापस आ रही भाभी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई ।
जहानाबाद में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। यह घटना शकूराबाद थाना क्षेत्र के शकुराबाद जहानाबाद सड़क मार्ग स्थित रतनी ब्लॉक के समीप की है, जहां अपने देवर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार हो कर ममता देवी उम्र 39 वर्ष टेकारी के मकपा से अपने गांव कल्पा लौट रही थी,तभी अचानक मोटरसाइकिल से वह गिर गई जिसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गई,जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर द्वारा उस महिला को सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई, मृतक महिला के देवर सीटू कुमार ने बताया कि मेरी भाभी ननद से मुलाकात करने के लिए टिकारी थाना क्षेत्र के मकपा गई थी जैसे ही लौट रही थी की बीच सड़क पर ब्रेकर बना हुआ था इस ब्रेकर के पार करने में मोटरसाइकिल से गिर गई और यह घटना घट गई और मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया परिवार जनों के रोते-रोते बुरा हाल है। जिले में लगातार सड़क दुर्घटना हो रही है सड़क घटना का कारण तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण घट रही है लेकिन वाहन चालक घटना से सीख नहीं ले रहे हैं,जिसके कारण घटना घट रही है।
Byte – सीटू कुमार,परिजन




