रिपोर्टर- राजीव रंजन।
मधेपुरा मे नशे के सौदागर एक दोस्त ने की अपने हीं दोस्त की रुपयों के लेनदेन मे हत्या, मामले की तफ्तीश मे जुटी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
मधेपुरा मे नशे के सौदागर एक दोस्त ने की अपने हीं दोस्त की रुपयों के लेनदेन मे हत्या, मामले की तफ्तीश मे जुटी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।दरअसल मामला गम्हरिया थाना क्षेत्र के हरिद्वार टोला से जुडा है। बता दें कि मधेपुरा के भेलवा नहर किनारे शुक्रवार की रात एक युवक का शव एक झारी से बरामद हुआ। सदर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चाकू गोद कर युवक की हत्या की गई है। मृतक युवक की पहचान गम्हरिया थाना क्षेत्र के हरिद्वार टोला वार्ड संख्या 3 निवासी संजय भगत के 21 वर्षीय पुत्र राजदीप कुमार उर्फ बाबू साहब के रूप में हुई। परिजनो के मुताविक राजदीप की हत्या रुपए की लेनदेन में की गयी है। मृत युवक के मौसा बमशंकर भगत ने बताया कि राजदीप ने पड़ोस में रहने वाले एक शिवम कुमार नामक दोस्त को एक महीना पहले 60 हजार रुपए दिए थे। लेकिन कुछ दिनों मे वह रुपए वापस कर देने की बात कही थी, लेकिन वह रुपए वापस नहीं कर रहा था। रुपए वापस करने के लिए जब राजदीप ने अधिक दबाव बनाया तो बीते गुरुवार की शाम यानी 26 दिसम्बर को शिवम ने राजदीप को अपने घर के बाहर बुलाया और अपने बाइक पर बैठा कर ले गया। फिर दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। साथ हीं शव को ठिकाने लगाने हेतु मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के भेलवा रतनपुरा मुख्य मार्ग के एक झाड़ी मे फेंक कर फरार हो गए, हालांकि परिजन लगातार राजदीप के तलाश मे इधर उधर भटक रहे थे इतना हीं नहीं परिजन को शिवम् पर पूर्व से संदेह भी था, वहीं घटना को लेकर जाँच मे जुटी पुलिस आरोपी शिवम् को गिरफ्तार कर लिया है। बहरहाल गम्हरिया थाना मे आरोपी शिवम् से गहन पूछताछ चल रही है। मृतक परिजन की माने तो आरोपी शिवम नशे के सौदागर हैँ शराब, कोडिन कफ सिरप, स्मैक जैसे मादक पदार्थ का गौरख धंधा भी करता है, इस मामले मे आरोपी शिवम कई बार जेल भी जा चूका है। वहीं इस मामले को लेकर मधेपुरा एसपी संदीप सिंह मामले की जाँच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिला रहे हैँ। बहरहाल आक्रोषित परिजन समेत ग्रामीण गम्हरिया मुख्य मार्ग पर शव रख कर सड़क जाम कर न्याय की गुहार लगा रहे हैँ.
बाइट : बामशंकर भगत, मृतक के मौसा.




