रिपोर्ट- अमित कुमार!
दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगदारी मांगने और गोलीबारी के आरोप में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नितिश आहर स्थित प्लॉट संख्या 195 पर छापेमारी की, जहां पांच अपराधी निर्माण कार्य रोकने और रंगदारी मांगने के लिए गोलीबारी कर रहे थे।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। अपराधियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार हो गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस, खोखा, मोबाइल फोन, और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
फरार आरोपी की पहचान इमरान हुसैन उर्फ सद्दाम के रूप में हुई है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों पर शाहपुर थाना में कांड संख्या 435/24 के तहत मामला दर्ज किया गया है, और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
बाइट:
“शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जल्द ही फरार आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।”
भानु प्रताप सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर
विशेष:
पुलिस की इस कार्रवाई ने क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश दिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।




