जहानाबाद- एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने प्रोनोति पाये जमादार एवं दरोगा को बैच लगाकर किया सम्मानित!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद जिले में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को प्रोन्नति दिए जाने के बाद पुलिस पदाधिकारी की कमी झेल रही जहानाबाद जिले को अब पुलिसिंग में कोई कठिनाई नहीं आएगी। जहानाबाद जिले के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने प्रोनोति पाये जमादार एवं दरोगा को बैच लगाकर सम्मानित किया। जहानाबाद में 37 को एएसआई जबकि 6 को दरोगा में प्रोन्नति मिली है। इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया ।जिसमें उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को उन्होंने पुलिसिंग का टिप्स देते हुए कहा कि जहानाबाद जिले में हर प्रकार के गतिविधियों पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। आप लोगों को सरकार के द्वारा जो प्रोन्नति दिया गया है वह सराहनीय है आप लोगों से आशा ही नहीं विश्वास है कि आप पुलिस पदाधिकारी अपने कार्यों के प्रति सजग रहेंगे। जो प्रोन्नति पाकर पुलिस पदाधिकारी बने हैं उन्हें अभी भी सीखने की आवश्यकता है ।अपने बरीय अधिकारियों से पुलिसिंग के बारे में जानकारी प्राप्त करें ।चाहे वह क्षेत्र में कार्य करने की बात हो या फिर लिखने पढ़ने की बात हो दोनों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि जहानाबाद जिले में जो पुलिस पदाधिकारी की कमी थी सरकार ने जब पुलिस पदाधिकारी को प्रोन्नती दी इसके बाद पुलिस पदाधिकारी की कमी नहीं रह जाएगी। आने वाले दिनों में पुलिसिंग में और सुधार होगी ।बाइट अरविंद प्रताप सिंह ,पुलिस अधीक्षक ,जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें