जदयू ने अल्पसंख्यक और अनुसूचित जनजाति रथ किया रवाना!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार


पटना में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जदयू ने अल्पसंख्यक और अनुसूचित जनजाति रथ रवाना किया। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने इस मौके पर मुख्यमंत्री की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की तस्वीर बदल गई है।
इस रथ यात्रा का उद्देश्य सीएम की विकास योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। आइए सुनते हैं इस मौके पर नेताओं की प्रतिक्रिया।


“मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक और अनुसूचित जनजाति के लिए जो योजनाएं शुरू की हैं, वे न केवल उनकी जिंदगी बदल रही हैं, बल्कि बिहार को एक नई दिशा दे रही हैं।”

अशोक चौधरी बोले
“यह रथ यात्रा नीतीश कुमार के विकास के सपने को साकार करने का प्रतीक है। हम इसे हर गांव और हर गली तक लेकर जाएंगे।”

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें