रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
अटल जन्म शताब्दी वर्ष समारोह एवं सुशासन दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मधुबनी के सभागर में मनाया गया। भारत रत्न प्रख्यात कवि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती एवं सुशासन दिवस कार्यक्रम पार्टी के जिला अध्यक्ष शंकर झा के अध्यक्षता एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक जन्मेजय सिंह के संचालन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मधुबनी लोकसभा के सांसद डॉक्टर अशोक यादव के उपस्थिति में अटल जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम से शुरुआत की गई। कार्यक्रम में खजौली के विधायक अरुण शंकर प्रसाद, मधुबनी के मेयर अरुण राय, पूर्व जिला अध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर, पूर्व बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्युंजय झा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हितेंद्र नारायण ठाकुर, जिला महामंत्री देवेंद्र यादव, प्रमोद सिंह, कार्यक्रम के सह संयोजक आईटी सेल जिला संयोजक राजीव झा, प्रशांत ठाकुर, अजय प्रसाद सभी लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का विधवत शुरूआत किया। अटल जी के जीवन चरित्र पर बोलते हुए कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सांसद डॉक्टर अशोक यादव ने बताया कि अटल जी ऐसे राजनेता के रूप में अजर अमर हो गए जिनका ना कोई जोर पहले था ना कोई भारतीय राजनीति में आगे होगा। अटल जी ने भारतीय राजनीति में सुचिता सौम्याता सरलता और समरस समाज की स्थापना कैसे हो इस बात पर हमेशा से जोर देने का कार्य किया। चाहे गीत का क्षेत्र हो काव्य पाठ का क्षेत्र हो वकालत का क्षेत्र हो देश का विकास हो इन सभी कार्यों में अटल जी इकलौते राजनेता हुए। अटल बिहारी वाजपेई आज भी भाजपा के एक-एक कार्यकर्ताओं के हृदय में जीवित है। अटल जी को याद करते हुए जिला अध्यक्ष शंकर झा ने बताया कि सन 1982 में अटल जी मधुबनी आए थे। तत्कालीन जिला अध्यक्ष प्रोफेसर गंगाराम झा के द्वारा जन सहयोग से अर्जित सीकों से अटल जी को तोलने का कार्यक्रम तय किया गया। यहां भाजपा के सभी लोगों ने मिलकर अटल जी के वजन के बराबर सिक्कों से तौलते हुए वह सिक्का पार्टी फंड में दान दे दिया। खजौली के विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने अटल जी को आजाद शत्रु बताते हुए कहा कि राजनीति के क्षेत्र में एकमात्र आजाद शत्रु हुए और वह अटल बिहारी वाजपेई हुए। मेयर अरुण राय ने बताया कि आज अत्यधिक खुशी हो रही है कि वे अटल जी के पार्टी का सदस्य हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मृत्युंजय झा ने बताया की अपनी कविताओं से पत्थरों में जान फूंक देने वाले अटल बिहारी वाजपेई आज भी स्मृतियों में हम सभी के हृदय में जीवित हैं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रभाशु झा, प्रमिला पूर्व, राधा देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम मलिक, संजीव बदल, सुबोध चौधरी, पिंटू नोनियार , कन्हैया कुमार, मनोज कुमार मुन्ना, सुनील मिश्रा, जिला पार्षद विनोद प्रसाद, अरुण कांत झा, दीपक कल्याण, शंभू झा, प्रतिमा रंजन, मीनाक्षी श्रीवास्तव, श्रवण पुर्वे, वरुण लाल दास, सभी मंडलों के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। सुशासन दिवस कार्यक्रम को पूरे जिले में 22 स्थान पर मनाया गया।




