MSME के सहायक निदेशक सुनील अग्निहोत्री ने भागलपुर में बेरोजगारों को उद्योग लगाने के लिए किया प्रोत्साहित!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

भागलपुर जिला अंतर्गत थाना बिहपुर प्रखंड के अमरपुर गांव में प्रगतिशील किसान सह शहद उत्पादन केंद्र के परिसर में एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार के पटना स्थित एमएसएमई विकास कार्यालय के द्वारा उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के काफी संख्या में शिक्षित बेरोजगार युवा महिला , पुरुष व किसानों ने भाग लिया। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के पटना स्थित एमएसएमई विकास कार्यालय के सहायक निदेशक श्री सुनील कुमार अग्निहोत्री ग्रेड 1 आईईएस ने लोगों को एमएसएमई की क्रियाकलापों एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान किया और लोगों को अपने क्षेत्र में उद्योग लगाकर नौकरी देने वाला बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को समाज के बेरोजगारी दूर करने में अपनी सहभागिता पर प्रकाश डाला और मंत्रालय के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में लोगों को बताया। कार्यक्रम संयोजक श्री अंकेश कुमार ने लोगों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारियां दी l इंडियन बैंक बिहपुर शाखा के शाखा प्रबंधक श्री केतन कुमार ने उपस्थित लोगों को बैंक द्वारा मिलने वाली सुविधा व सहयोग की जानकारी दिया इस अवसर पर गांव के मुखिया श्री राजीव कुमार ने भी लोगों को उद्योग लगाने पर बोल दिया l शहद उत्पादन केंद्र के श्री प्रिंस कुमार गोलू ने भी लोगों को संबोधित किया नारियल विकास बोर्ड पटना से आए मास्टर ट्रेनर श्री राजेश कुमार सिंह ने भी ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग की असीम संभावनाओं पर प्रकाश डाला l इस कार्यक्रम में श्री जयप्रकाश सनगही एवं जितेंद्र सनगही ने भी लोगों को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया l

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें