मधुबनी कांग्रेस जिला कमिटी ने निकाला अंबेडकर सम्मान मार्च!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

जमकर लगा नारा अंबेडकर का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान, अमित शाह माफी मांगो, गृह मंत्री इस्तीफा दो

मधुबनी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय से स्टेशन चौक तक अंबेडकर जी के सम्मान में अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान मौजूद सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा अंबेडकर का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान, अमित शाह इस्तीफा दो, गृह मंत्री माफी मांगो के गगनभेदी नारे लगाए गए। वहीं कांग्रेस नेताओं ने बताया है कि देश के गृह मंत्री जिस संविधान की शपथ लेकर गृह मंत्री बने उसी संविधान के निर्माता डॉक्टर अंबेडकर जी के लिए अपमानजनक एवं आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग कर संसद में उन्हें अपमानित करने का काम किया है। जिसे देश के 140 करोड़ जनता माफ नहीं करेगा। अमित शाह जब तक देश से माफी नहीं मांगेगे और पद से इस्तीफा नहीं देंगे आंदोलन अनवरत चलता रहेगी। कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय ललित भवन से प्रारंभ होकर अंबेडकर स्मारक पर पहुंच कर अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि करने के बाद सम्मान मार्च में तब्दील हो गया। इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान,सत्येंद्र पासवान,आनंद झा,अभिनव पाठक,ज्योति झा, अनिल कुमार अनिल, उपेंद्र यादव, अशोक कुमार,अकिल अंजुम,अनुरंजन सिंह,अजहर गुड्डू, रणधीर सेन, मोहम्मद जमील अंसारी,टेकनाथ पाठक ,शम्सी साहब,, ललन झा,कौशल किशोर चौधरी ,नसीरुल हसन, मोहम्मद नासिर हुसैन,सुनील झा,लालू यादव,सुरेश चंद्र झा,मुकेश कुमार पप्पू,आलोक झा,अनिल चंद्र झा, मोहम्मद साबिर,विनय झा,गगन जी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थें।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें