सुपौल- एसडीएम ने सड़क निर्माण कार्य का लिया जायजा, दिया आवश्यक निर्देश!

SHARE:

रिपोर्ट -संतोष चौहान!

सुपौल :- अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल सदर इंद्रवीर कुमार के द्वारा परसरमा से बकौर तक भ्रमण करते हुए परसरमा-बकौर पथ पर किए जा रहे हैं कार्य का निरीक्षण किया गया एवं कार्य एजेंसी तथा वहां उपस्थित अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कार्यकारी एजेंसी के द्वारा और तेजी से कार्य किए जाने की आवश्यकता है। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि भारतमाला परियोजना के अंतर्गत परसरमा से बकौर बहुत ही महत्वपूर्ण खंड है जिस पर तेजी से काम किए जाने की आवश्यकता है। इस मार्ग के बन जाने से यहां के लोगों को राज्य के विभिन्न मार्गो से संपर्कता सुगमता से स्थापित हो जाएगी। वहां पर उपस्थित अभियंता एवं कार्यकारी एजेंसी को जानकारी दी गई कि प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण एवं मार्ग के चौड़ीकरण में सभी बाधाओं को दूर कर दिया गया है अब उन्हें तेजी से कार्य किए जाने की आवश्यकता है। नुनुपट्टी चौक पर कई स्थानीय लोगों से बातचीत की गई बातचीत के क्रम में लोगों के द्वारा बताया गया कि स्थानीय लोगों के द्वारा एजेंसी द्वारा किए जा रहे कार्य में सभी सहयोग प्रदान किया जा रहे हैं इसीलिए अब एजेंसी को तेज गति से कार्य करने की आवश्यकता है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें