रिपोर्ट- अमित कुमार!
आज क्रिसमस के दिन राजधानी पटना के एक निजी हॉस्पिटल में एक साथ 22 बच्चों का जन्म हुआ। सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस खुशी के मौके पर अस्पताल ने एक खास आयोजन किया, जिसमें बच्चों को सांता क्लॉज़ बनाकर उनके गार्जियन्स के साथ शो किया गया।
हर साल की तरह, इस खास दिन को अस्पताल की चिकित्सक टीम ने अपने मरीजों के साथ मनाने का प्रयास किया। प्रसिद्ध महिला चिकित्सक सरिका राय ने बताया कि यह एक छोटा सा कदम है, जिससे अस्पताल के डॉक्टरों और मरीजों के बीच विश्वास बना रहे। सरिका राय ने यह भी कहा कि किसी भी जाति और धर्म से ऊपर उठकर हम सभी बच्चों के साथ इस खुशी के पल को साझा करते हैं, क्योंकि डॉक्टरों का कोई धर्म या जाति नहीं होता।
इन 22 बच्चों के जन्म के साथ अस्पताल में एक खास वातावरण बना हुआ है, और इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि मानवता से बढ़कर कुछ भी नहीं।
इस आयोजन में डॉक्टरों ने बच्चे और उनके परिवारों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और साथ ही उन्हें एक सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना की।




