रिपोर्ट-अमित कुमार!
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कांग्रस और विपक्ष पर किया तीखा हमला, कहा- 2025 में नीतीश कुमार होंगे NDA के चेहरे
: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पटना में आयोजित कोर कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत की। कांग्रस पार्टी द्वारा किए गए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय सिन्हा ने कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रसियों ने बाबा भीमराव अंबेडकर को प्रताड़ित कर मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिलवाया और अब ये लोग चुनाव हारने का काम कर रहे हैं। विजय सिन्हा ने आगे कहा कि अगर कांग्रस को बाबा साहब से इतना लगाव था, तो उनकी मूर्ति क्यों नहीं लगवायी और क्यों नहीं उन्हें प्रधानमंत्री बनने का मौका दिया।
2025 विधानसभा चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं है, नीतीश कुमार ही NDA के चेहरे होंगे। उन्होंने नीतीश कुमार की मुख्यमंत्री के रूप में सफलता की सराहना करते हुए कहा कि वे एक सफल मुख्यमंत्री रहे हैं और अगले चुनाव में भी उनका ही नेतृत्व होगा।
विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री की यात्रा को “दुर्गति यात्रा” कहे जाने पर विजय सिन्हा ने जवाब देते हुए कहा कि यह बयान जंगल राज के युवराज की ओर से आ रहे हैं, जिन्होंने सोने का चम्मच लेकर जन्म लिया है और ऐसे लोग ही इस तरह की नकारात्मक बयानबाजी कर रहे हैं।
BYTE: विजय सिन्हा, उपमुख्यमंत्री, बिहार




